Ghaziabad News: नगर आयुक्त के मोटिवेशन से लगातार शहर में हरित दिवाली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ के द्वारा फूलों से, पत्तियों से रंगोली बनाकर हरित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया गयाl
प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाने के लिए शपथ
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में शहर में अनेको अभियान स्वच्छ दीपावली मनाने हेतु चल रहे हैं। व्यापारी वर्ग को भी साथ में लेकर शहर की स्वच्छता पर विशेष कार्य चल रहा है। गाजियाबाद नगर निगम के पांचो ज़ोन में प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया। नगर पालिका बालिका विद्यालय चंद्रपुरी की प्रधानाचार्य अंतिम चौधरी के द्वारा छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ के साथ हरित दीपावली स्वच्छ दीपावली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गयाl
यह भी पढ़ें: UP Cabinet Meeting: अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
हरित दिवाली मनाने के लिए किया जा रहा जागरूक
गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में योजना अनुसार कार्य कर रहा है जिसमें दीपावली पर वायु प्रदूषण में कमी हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शहर वासियों को स्वच्छ व हरित दिवाली मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर वासियों को जागरूक करने के लिए ब्रांड एंबेसडर अतुल राघव अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी भी मौके पर उपस्थित रहे। एचएमएस टीम तथा अन्य संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही हैl

