पाकिस्तान से आई सीमा अपने प्यार सचिन के साथ यूट्यूब (Seema-Sachin) पर कंटेट बना रही हैं बीते दिनों सीमा और सचिन ने एक वीडियो शेयर किया था कि जिसमें दोनों सिल्वर यूट्यूब प्ले बटन हाथ में लिए नजर आ रहे थे और अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
सीमा ने यूट्यूब फैमिला को बोला थैंक्यू
सीमा ने यूट्यूब फैमिला को थैंक्यू बोलते हुए अपनी खुशी जाहिर की। (Seema-Sachin Silver You Tube Plate) बता दें नोएडा के गांव रबूपुरा में सीमा सचिन ने कुछ समय पहले अपना घर बनाया और मुर्हूत भी किया जिसमें उनके वकील ए.पी सिंह भी पहुंचे थे और सीमा- सचिन ने उनका स्वागत किया था।
सीमा भारत के रंग में पूरी तरह ढल चुकी हैं
पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन के लिए सीमा ने सारी सीमाओं को लांघ कर ये कहावत सच कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। (Seema- Sachin Silver You Tube Plate) सीमा भारत के रंग में रंग चुकी हैं अभी हाल ही में सचिन के लिए सीमा ने करवाचौथ का व्रत रखा था। अभी कुछ दिन पहले ही सीमा की ननद ने सीमा सचिन का प्यार भरा वीडियो शेयर किया था जिसमें सीमा सचिन एक दूसरे के लिए मेरे सीने में तेरा दिल धड़के रोमांटिक गाना गाते हुए नजर आए। सीमा भारत की तारीफ भी कर चुकी हैं कि भारत जैसा सुंदर देश दुनिया में कहीं नहीं है भारत की संस्कृति, त्योहारों में अलग बात है। यहां हर त्योहार बड़ी ही खुशी से मनाया जाता है।

