राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) सुधरने का नाम नहीं ले रहा है जहरीली हवा ने अभी भी दिल्लीवासियों की मुसबीते बढ़ाई हुईं हैं। हवा का AQI अभी भी इतना खराब बना हुआ है कि दिल्लीवासियों की सांसे घुट रही हैं रोज काम पर जाने वाले लोग मास्क पहनकर निकल रहें है।
स्मॉग की चादर से लिपटा दिल्ली
राजधानी दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो गई है (Air Pollution) कि हालात सुधारने के लिए आर्टिफिशियल बारिश करवाई जा सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी और बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा और परमिशन मिल गई तो दिल्ली में 21 और 22 नवंबर को आर्टिफिशियल बारिश कराई जाएगी। जो कभी नहीं हुआ दिल्ली में वो होगा इस बार आर्टिफिशियल बारिश से प्रदूषण को नियंत्रण मं किया जाएगा।
बता दें दिल्ली का AQI कुछ दिनों से 500 के पार बना हुआ है इसलिए दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कानपुर आईआईटी टीम के आर्टिफिशियल बारिश को लेकर बैठक की गई। (Air Pollution) क्लाउड सीडिंग की मदद से दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराई जाएगी। बता दें कानपुर आईआईटी की टीम ने प्रदूषण से निपटने के लिए इस तकनीक का इजात सफलतापूर्वक किया है और अब उनकी इस तकनीक से उम्मीद की किरण है कि दिल्ली की जहरीली हवा थोड़ी सुधर पाए और लोगों को थोड़ी राहत मिले।
वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में विंटर ब्रेक से पहले बंद हुए स्कूल
वायु प्रदूषण (Air Pollution) के चलते दिल्ली में समय से पहले स्कूलों में विंटर ब्रेक ऐलान कर दिया गया है। वहीं नोएडा की भी हवा जहरीली बनी हुई है AQI 400 के पार काफी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिसके चलते 10 नवंबर तक गौतमबुद्धनगर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हालात नहीं सुधरे तो छुट्टियां बढ़ भी सकती हैं। गजियाबाद में भी यही हाल है। वायु प्रदूषण ने लोगों का दम घोट रखा है कि एयरप्यूरीफायर का इस्तेमाल करने को लोग मजबूर हो रहे हैं।

