धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर नोएडा शहर (Noida festival) के विभिन्न बाजारों जैसे-अट्टा, मार्किट सैक्टर 27, इन्दिरा मार्किट सैक्टर 27, सैक्टर 18, जी0आई0पी0 मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रहमपुत्र मार्किट सैक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सैन्टर, होशियारपुर, शॉपरिक्स मॉल, सैक्टर 37, बाटिनकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कस्बा कासना एवं दादरी आदि में वाहनों की अधिकता के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन निम्नानुसार किया जायेगा।
ये रहेगी त्योहारों में नोएडा के यातायात की व्यवस्था और डायवर्जन
1-अट्टा मार्किट, इन्दिरा मार्किट, सैक्टर 18 मार्किट, डीएलएफ मॉल, सैन्टर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल एवं आस-पास के सभी मार्गों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहनों को क्रेन द्वारा टो कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। (route diversion)
2-अट्टापीर चौक से कार मार्केट सै0 28 एवं अट्टा चौक से अट्टापीर तक ई-रिक्शा/ऑटो/टैम्पों का आवागमन पूर्णता प्रतिबन्धित रहेगा जो पूर्व से ही लागू है। (route diversion)
3-आमजन व वाहन चालक अटटा मार्किट, इन्दिरा मार्किट, ब्रहमपुत्र मार्किट, डीएलएफ मॉल, सैन्टर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल आदि में आने वाले व्यक्ति/चालक अपने वाहनों को डीएलएफ मॉल, सैन्टर स्टेज मॉल, गरूद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल के अन्दर स्थित पार्किंग में तथा इसके अतिरिक्त सैक्टर 18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कर शॉपिंग इत्यादि कार्य कर सकेंगे। (route diversion)
4-लॉजिक्स मॉल सिटी सैन्टर के आस-पास मुख्य मार्गों को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा पाये जाने पर ई-चालान की कार्यवाही की जायेगी तथा वाहन को मार्ग से नहीं हटाये जाने पर क्रेन द्वारा टो कर विधिक कार्यवाही की जायेगी। (Noida festival)
5-अट्टा मार्किट सैक्टर 27, इन्दिरा मार्किट सैक्टर 27, सैक्टर 18, जी0आई0पी0 मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रहमपुत्र मार्किट सैक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सैन्टर, शॉपरिक्स मॉल, होशियारपुर, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कस्बा कासना एवं दादरी पर आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा। (Noida festival)
6-सभी वाहन चालक धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करे। यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर की ओर से सभी को धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज त्यौहरों की हार्दिक शुभकामनाएं।
7-यातायात सम्बन्धी असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

