बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 7नवंबर को विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वहायात बयान दे डाला जिसके बाद बिहार समेत पूरे देश में बवाल मच गया है। (Nitish Kumar derogatory statement) विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के अमर्यादित बोल काफी निंदनीय थे महिलाओं की गरिमा, अस्मिता, मान-सम्मान का सीएम नीतीश ने जरा भी ख्याल नहीं रखा कि वो लोकतंत्र में खुलेआम ऐसा बयान दे रहे हैं।
सीएम नीतीश के गंदे बोल बीजेपी ने की इस्तीफे की मांग
सीएम नीतीश के निंदनीय बयान (Nitish Kumar derogatory statement) के बाद बीजेपी ने आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सीएम नीतीश कुमार के निंदनीय बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मैं नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट माफी की मांग करती हूं। विधानसभा में ऐसे खुलेआम इस तरह का बयान देश की हर महिला के सम्मान का अपमान है। इस तरह का बयान खुलेआम देना तो आप सोच सकते है कि बिहार में महिलाओं की क्या स्थिति होगी।
सीएम नीतीश का असली चेहरा हुआ उजागर (BJP)
सीएम नीतीश कुमार के निंदनीय बयान को लेकर (Nitish Kumar derogatory statement) बीजेपी ने आलोचना करते हुए कहा कि जब राज्य की सीएम इस तरह की गंदी सोच महिलाओं के लिए रखता हो तो सोचिए उस राज्य की महिलाओं की क्या स्थिति होगी। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सीएम नीतीश की इतनी गंदी सोच आज उजागर हो गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सीएम नीतीश का ये बयान काफी बेहद ही शर्मनाक है उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधानसभा में खुलेआम महिलाओं के लिए इस तरह की गंदी बात बोलने से पहले उन्होंने जरा भी नहीं सोचा महिलाओं की गरिमा का सम्मान का। इतनी अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर जरा भी शर्म नहीं आई।
तेजस्वी यादव ने चाचा के बयान को लेकर किया बचाव
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चाचा नीतीश के बयान को लेकर (Nitish Kumar derogatory statement) बचाव करते हुए कहा कि उनका बयान यौन शिक्षा को लेकर था देश में आज भी लोग इस बारे में बात करने से कतराते हैं क्योंकि ये विषय देश में काफी संवेदनशील माना जाता है इसलिए लोग इस पर बात करने से संकोच करते हैं।
जानिए सीएम नीतीश कुमार ने क्या बोला
विधानसभा में सीएम नीतीश ने कहा कि पति के कृत्यों से बच्चा जन्म लेता है लेकिन अब महिलाएं जानती हैं कि उसे कैसे रोकना है इसलिए आज जनसंख्या नियंत्रण में आ रही है। (Nitish Kumar derogatory statement) इस बयान के बाद विधानसभा की एक महिला विधायक विधानसभा के बाहर रोने लगीं।

