गाजियाबाद स्वाट टीम ग्रामीण एवं लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार लूट में वांछित बाइक सवार बदमाश को दबोचा हैं। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। (Police Accused Encountered) पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
एसीपी ने दी पूरे मामले की जानकारी
एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्वाट टीम ग्रामीण व लोनी पुलिस देर रात बंथला से चिरोड़ी जाने वाली नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखा, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और सिकरने के जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो, बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया (Police Accused Encountered) और बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी ने बताया पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपांशु निवासी सकलपुरा लोनी के रूप में हुई हैं।
हथियारों के बल पर लूटी थी शिक्षिका से गाड़ी
एसीपी ने बताया कि दीपांशु पर लूट, चोरी एवं हत्या का प्रयास आदि के मुकदमे हैं। (Police Accused Encountered) पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने आपने साथियों के साथ ही कुछ दिन पूर्व सकलपुरा चौराहे पर हथियारों के बल पर दिनदहाड़े जावली निवासी एक शिक्षिका से होंडा इमेज कार लूट ली थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर इसकी कुण्डली खंगाली जा रही हैं। साथ ही इसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

