गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के वादे बिल्कुल हवा हवाई हैं अभी कुछ दिन पहले ही बीटेक कीर्ति सिंह के साथ मोबाइल छीनने की घटना को कोई भूल भी नहीं पाया था कि अब बैंकिग की तैयारी कर रही छात्रा के फोन लूट की कोशिश की गई (Mobile Snatching) छात्रा ने फोन देने से इनकार किया तो बदमाश ने छात्रा को नीचे पटककर गला घोटने की कोशिश की इसके बाद ईंट उठाकर उस पर हमला करने की कोशिश की जिसके बद डरी सहमी छात्रा ने बदमाश को मोबाइल दे दिया।
लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा का मोबाइल लूट फरार हुआ बदमाश
बदमाश ऐसे खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहें हैं कि उन्हें कोई खौफ नहीं है। दरअसल ये घटना शुक्रवार की शाम गोविंदपुरम की है बैंकिंग की तैयारी करने वाली छात्रा लाइब्रेरी से लौट रही थी और तभी एक बदमाश आकर छात्रा की गर्दन पकड़ लेता है और मोबाइल छीनने की कोशिश करता है (Mobile Snatching) लेकिन छात्रा फोन देने से इनकर करती है तो बदमाश उसे सड़क पर नीचे पटक देता है और ईंट से हमला करने की कोशिश करता है अपनी जान बचाने के लिए घबराई छात्रा मोबाइल बदमाश को दे देती है और बदमाश वहां से फरार हो जाता है हैरानी की बात ये थी इस घटना में छात्रा चीखती चिल्लाती रही मदद के लिए और वहां से गुजर रहे लोग मूक बस देखते हुए निकलते रहे।
परिजनों ने बताई पूरी घटना, एसीपी ने कहा बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार हुई है जुटी
परिजनों ने बताया कि छात्रा सुबह 11 बजे घर के पास ही लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। शाम को घर लौटती है। शुक्रवार शाम वह वापस घर जा रही थी। इसी दौरान जब वह जी ब्लॉक में पार्क पहुंची तो पीछे से आए एक बदमाश ने उसकी गर्दन पकड़ ली। ऐसे में वह घबरा गई। छात्रा ने पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश में उसका गला दबा दिया और जमीन पर गिरा दिया। फिर वह रुपये की मांग करने लगा। छात्रा ने पैसे देने को कहा लेकिन फिर भी उसने छात्रा का गला नहीं छोड़ा। (Mobile Snatching) एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदमाश के सिर पर किए छात्रा ने वार, फिर भी नहीं छोड़ा
छात्रा के हाथ में मोबाइल देखकर बदमाश ने उसे छीनने की कोशिश की (Mobile Snatching) लेकिन छात्रा ने इसका विरोध करते हुए बदमाश के सिर पर मोबाइल से वार किए। इसके बाद भी बदमाश ने नहीं छोड़ा और मोबाइल छीन लिया। जाते हुए छात्रा पर किसी चीज से वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए।
मूकदर्शक बने रहे लोग, पांच मिनट तक अकेले बदमाशों से लड़ती रही छात्रा
शाम के समय ज्यादातर लोग बाहर ही घूमते रहते है। (Mobile Snatching) इसके बावजूद इसी तरह की घटना हुई और कोई छात्रा की मदद के लिए आगे नहीं आया। वह करीब पांच मिनट तक बदमाशों से छूटने के लिए लड़ती रही। इस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। मोबाइल लूटने के बाद जब बदमाश फरार हो गया तो घायल छात्रा घर पहुंची और परिजनों को इस बात जानकारी दी।

