दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद में हवा बेहद ही जहरीली हो गई है जिससे लोंगो का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है वायु प्रदूषण (Air Pollution) के चलते लोग इनहेलर का इस्तेमाल करने लगें हैं और जो लोग रोज काम पर जाने वाले हैं मास्क लगाकर निकल रहें हैं और जिन लोगों को पहले से सांस लेने में परेशानी है उन लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।
राजधानी दिल्ली में AQI 400 के ऊपर
नोएडा और गाजियाबाद में ग्रेप-3 लागू हो चुका है। नोएडा में रेलवे, नेशनल हाईवे, एयरपोर्ट, मेडिकल संबंधित और मेट्रो के प्रोजेक्ट्स को छोड़कर सभी तरह के कंस्ट्रक्शन पर बैन लगा दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है (Air Pollution) और रविवार की सुबह से भी AQI 400 के ऊपर रिकार्ड दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें : कोटा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एल्विश यादव को पकड़ा, फिर छोड़ा: रिपोर्ट्स
गाजियाबाद के लोनी में AQI 500 के पार
काम पर जाने वाले लोग जहरीली हवा से बचने के लिए मास्क पहनकर निकल रहें हैं। दिल्ली से बुरा हाल गाजियाबाद के लोनी में है यहां AQI 500 के पास पहुंच चुका है (Air Pollution) जिसके चलते इनहेलर की डिमांड 25 से 30 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक्शन लिया है ग्रेप-3 लागू होने के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 13 निर्माणधीन परियोजनाओं पर जुर्माना लगाया है।
नोएडा डीएम और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEOने निर्माणधीन साइट पर जाकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मानकों का पालन ना किया जाने पर परियोजनाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई लगाया एक करोड़ 56 लाख रुपए का जुर्माना। नोएडा ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण फैलाने (Air Pollution) वाले निर्माणधीन परियोजनाओं पर आज की गई बड़ी कार्रवाई।

