गाजियाबाद में नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद से कांग्रेसियों में प्रदेश की टीम में जाने की रेस शुरु हो गई है। (Ghaziabad state team) जिला व महानगर के कई नेता प्रदेश की टीम में अपना नाम देखना चाहते है। इसमें कुछ ऐसे भी नेता है जो पार्टी के काफी कर्मठ कार्यकर्ता है और लगातार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करते आए हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे नेता भी हैं जो प्रदेश में पद पाने के इच्छुक हैं जिनका विवादों से नाता रहा है और वह पैरोकारीके जरिए प्रदेश की टीम में जगह बनाने में लगे हैं।
प्रदेश की टीम में कई नेताओं को मिल सकती है जगह
प्रदेश अध्यक्ष के रूप अजय राय के नाम की घोषणा होने के बाद से पहले से उनके करीबी रहे कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष काफी संख्या में जिले व महानगर कांग्रेसी से पूर्व से परिचित है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश टीम में कई नेताओं को जगह मिल सकती है। (Ghaziabad state team) हालांकि दो तीन नाम रिपिट भी हो सकते है या फिर पदोन्नति भी मिल सकती है। ऐसे में काफी संख्या में लोग हैं जो प्रदेश टीम में फिट होने के लिए लगे हुए है। इतना ही नहीं उनके पैरोकार भी उनके लिए हरसंभव पैरोकारी कर रहे है। हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं के नाम पहले से प्रदेश टीम के लिए सुर्खियों में है। किसको प्रदेश टीम में एंट्री मिलेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़ें : Noida : मुसीबत में फंसे Elvish Yadav, दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला
प्रदेश टीम के लिए तेजी से चल रहे ये नाम
जो नाम प्रदेश टीम के लिए तेजी से चल रहे है (Ghaziabad state team) उनमें नसीम खान हालाकि ये दोनों अभी प्रदेश की टीम में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे है। इसके साथ ही विनित त्यागी, , हरेंद्र कसाना, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के अलावा कई ऐसे नाम है जो नाम तेजी से चल रहे हैं।

