गाजियाबाद: आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों में गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) पूरी तरह जुट गया है। नगर निगम सीमा के तहत 78 छटघाट आते हैं। मेयर सुनीता दयाल ने सभी 78 छठ घाटों को जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश दिए है। मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि पूर्वांचल व बिहार के मूल निवासियों के प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मुलाकात कर छठ घाटों के साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की गुजारिश की। इसके बाद उन्होंने नगर निगम ( पूर्वांचल) से सभी 78 छठ घाटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें : NOIDA : सेक्टर 110 यथार्थ हॉस्पिटल में गिरी सर्विस लिफ्ट, चार लोग घायल
नगर निगम छठ पूजा के लिए व्यवस्थाओं में जुटा
नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) की ओर से छठ पूजा पर हिण्डन घाट पर व्यापक व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा सभी वार्डों में छठ घाटों की मरम्मत और साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था की जाती है। अर्घ्य के लिए तालाब, गंगा जल की आपूर्ति, पीने का पानी, छिड़काव, पेड़ो की धुलाई, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की मरम्मत, रंगाई पुताई, साफ सफाई, चूना, फॉगिंग, एन्टी लार्वा छिड़काव, शौचालय, स्नान घर, बेरिकेडिंग, कर्मचारियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, वस्त्र बदलने के लिए टेंट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मेयर सुनीता दयाल ने त्योहारों को लेकर सभी कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि समय से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। (Ghaziabad Municipal Corporation) दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाई दूज से पहले शहर में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। 6500 लाइटों के खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द वार्डों में लाइटें लगनी शुरू होंगी। दीपावली पर शहर में चारो ओर रोशनी होंगी। त्योहारों पर साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, सीवर की व्यवस्था दुरुस्त होगी।

