नोएडा सेक्टर 110 में यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट गिर गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक़ यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital Lift Collapsed) में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊँचाई से गिरी है। यथार्थ हॉस्पिटल मैनेजमेंट मामले को मैनेज करने में जुटा हुआ है।
यथार्थ हॉस्पिटल की लिफ्ट 8 फीट ऊंचाई से गिरी (पुलिस की जानकारी)
थाना फेस टू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। सेंट्रल नोएडा एडीसीपी हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊँचाई से गिरी है (Yatharth Hospital Lift Collapsed) जिसमें चार लोगों के मामूली चोट आई हैं, आज करीब 3: 30 बजे सूचना मिली कि यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट गिर गई है। जिस वक्त लिफ्ट गिरी उसे दौरान लिफ्ट में चार लोग सवार थे। जैसे ही लिफ्ट गिरी उस वक्त 8 फीट ऊंचाई पर थी इसलिए बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि लिफ्ट में मौजूद चार लोगों को मामूली चोट आई हैं। फिलहाल सभी का उपचार किया जा रहा है। इस मामले में यदि पुलिस को शिकायत मिलेगी तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत खतरे स बाहर
सूत्रों से मिली जानकारी से ये भी खबर मिल रही है कि यथार्थ अस्पताल ग्रुप की बड़ी लापरवाही से लिफ्ट गिरी (Yatharth Hospital Lift Collapsed) पुलिस के मुताबिक, घायलों में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली लिफ्ट में सवार थे। इन्हें चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें ये पहला मामला नहीं है लिफ्ट गिरने का कुछ दिन पहले अमरपाली ड्रीम वैली में सर्विस लिफ्ट गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई थी।

