दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले (Delhi Liquor Scam) में AAP पार्टी के नेता एक एक करके ED की रडार पर आ रहें हैं पहले सतेंद्र जैन गिरफ्तार हुए उसके बाद मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है? फिलहाल सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि सीएम केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे क्योंकि मध्य प्रदेश के सिंगरौली में चुनावी प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के साथ थोड़ी देर में रवाना हो सकते हैं।
ED के समन की जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Liquor Scam) ने ईडी के समन का जवाब देते हुए कहा बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि ईडी का ये समन गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया बीजेपी ने मुझे चुनाव प्रचार के रास्ते से हटाने के लिए ईडी द्वारा नोटिस भेजा उन्हें तुरंत ये नोटिस वापस लेना चाहिए।
AAP पार्टी के मंत्री, नेताओं ने भाजपा को सत्ता के नशे में चूर कह के साधा निशाना
AAP पार्टी के मंत्री, नेता ने भी भाजपा पर निशाना साधा है कि सत्ता के नशे में चूर है,(Delhi Liquor Scam) अहंकारी है छोटी राजनीति पार्टी को वो आगे बढ़ता देख नहीं सकते इसलिए इस तरह से एक एक करके झूठे आरोप लगाकर बस जेल में भेजकर अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए ये गंदी राजनीति कर रहे हैं वो जानते हैं कि अगर हम आगे बढ़ेंगे तो उनका (बीजेपी) का सूपड़ा साफ हो सकता है।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा केंद्र कितना भी जोर लगा ले AAP पार्टी का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी जितनी भी चुनौती वो सीएम केजरीवाल के आगे खड़ी करेगी उसका सामना करने के लिए मुख्यमंत्री और पूरी AAP पार्टी तैयार है।
भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर पोस्टर जंग लगातार हुई है छेड़ी
वहीं भाजपा ने सीएम अरविंद के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं और उनके शराब नीति घोटाले को लेकर निशाना साधा है (Delhi Liquor Scam) “केजरीवाल सच बोलो शराब घोटाले पर अपना मुंह खोलो इसके साथ पोस्टर के जरिए भाजपा ने सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
बीजेपी दिल्ली एक्स हैंडल पर भाजपा ने पोस्टर शेयर करते हुए शराब नीति घोटाले मामले में (Delhi Liquor Scam) सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह की फोटो लगाते हुए लिखा लाना था स्वराज, ले आए शराब ! साथ ही भाजपा केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाले मामले में दिल्ली राजघाट रिंग रोड के सामने धरना प्रदर्शन का भी पोस्टर एक्स पर शेयर किया।

