नोएडा प्राधिकरण की आज 212वीं बोर्ड बैठक होने जा रही है। (Noida Authority 212 board meeting) बैठक में 15 एजेंडे शामिल किए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता आईडीसी व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह करेंगे। बैठक शाम पांच बजे होगी। इसकी वजह नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के चुनाव है। ये बैठक किसान मुद्दों को लेकर भी काफी अहम है। इसमें 10 प्रतिशत विकसित भूखंड या इसके समतुल्य धनराशि देने का प्रमुख एजेंडा भी शामिल किया गया है। इसमें वित्त विभाग से संबंधित पांच, औद्योगिक विभाग से एक , भूलेख विभाग से एक , वाणिज्यिक विभाग से एक, नियोजन से दो , जल विभाग से एक जीबीएम सैल से एक एजेंडे को शामिल किया गया है।
इससे पहले नोएडा प्राधिकरण की 211वीं बोर्ड बैठक (Noida Authority 212 board meeting) हुई थी लेकिन इस बैठक में औद्योगिक निती को छोड़कर किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई थी। इसके बाद किसानों पर प्राधिकरण पर आंदोलन किया। सीईओ ने उनको आश्वस्त किया था कि जल्द ही विषेश बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें किसानों से संबंधित मुद्दों को रखा जाएगा।
आवासीय सेक्टरों में लगाए जा सकते है मोबाइल टावर इस पॉलिसी पर लग सकती है मुहर
नोएडा में सिर्फ पार्क या ग्रीन बेल्ट में ही मोबाइल टावर लगाने की अनुमति है लेकिन केंद्र के नियम को यहा प्रदेश स्तर पर लागू करते हुए अब नोएडा में आवासीय सेक्टरों में मोबाइल टावर लगाने से संबंधित प्रतिबंध को हटाया जा सकता है। हालांकि ये नियम सिर्फ निजी संपत्ति पर ही लागू होगा। नोएडा में प्रॉपर्टी 99 साल की लीज है। इसलिए यहां आवासीय सेक्टर में टावर लगवाने वाले लोगों को प्राधिकरण की ओर से तय किए जाने वाला शुल्क देना होगा। साथ ही इमारत की स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद ही वहां टावर लगा सकता है। (Noida Authority 212 board meeting) वहीं ग्रामीण इलाकों में टावर लगाने के लिए आवेदन कर्ता को सिर्फ स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी रिपोर्ट देनी होगी।
अब जानते है कौन-कौन से एजेंडों को किया गया शामिल (Noida Authority 212 board meeting)
सीएजी से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए 3 सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी को प्राधिकरण में सलाहकार के रूप में नियुक्ति करने से संबंधित एजेंडा।
प्राधिकरण द्वारा बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी के आयोजन के संबंध में अंशदान दिया जाने से संबंधित एजेंडा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की स्थापना के लिए वेंचर कंपनी के रूप में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में निर्धारित अंशधारिता को वहन किए जाने से संबंधित।
औद्योगिक भूखंडों के आवंटन साक्षात्कार के जरिए जिसमें पाइंट दिए जाएंगे। उसी पाइंट के आधार पर भूखंडों का आवंटन होगा।
किसान संगठन द्यारा धरनारत रहते हुए 1997 से अब तक अर्जित भूमि के सापेक्ष समस्त किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड अथवा उसके समतुल्य धनराशि प्रदान किए जाने से संबंधित एजेंडा।
सेक्टर-161 (संस्थागत) को संसोधित ले आउट प्लान के अनुमोदन के संबंध में।
सेक्टर-162 व 164 के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट का भू प्रयोग सड़क में परिवर्तित कर औद्योगिक सेक्टर-164 के ले आउट प्लान में संसोधन।
नोएडा में लंबित जल प्रभार जमा करने के लिए ऐम्नेस्टी स्कीम जिसमें पेनल्टी और ब्याज राशि में छूट का प्रस्ताव दिया जाएगा।

