Karwa Chauth 2023: देशभर में आज यानी बुधवार को करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार मनाया जा रहा है। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने भी अपने पति सचिन मीणा के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखा है। इस अवसर के लिए उसे अपने मायके से उपहार और सामान आए हैं। बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत आई है तब से वह यहां के स्थानीय त्योहारों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है।
गौरतलब है कि करवा चौथ का त्योहार विवाहित जोड़ों के बीच प्यार और प्रतिबद्धता के स्थायी बंधन का प्रतीक है। सीमा हैदर और सचिन मीणा के करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सीमा हैदर सिंदूर लगाए, मंगलसूत्र पहने और हरे रंग की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है।
सीमा हैदर ने दिखाए करवा चौथ के उपहार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीमा अपने मायके से भेजे गए उपहारों को प्रदर्शित करती दिख रही हैं। सीमा हैदर ने बताया कि उनकी मां यानी वकील एपी सिंह की मां ने करवा चौथ के लिए शगुन का सारा सामान भेजा है। बता दें कि सीमा ने एपी सिंह को अपना भाई माना है और उपहारों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। वह उपहार पाकर काफी खुशी है और त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: सोसाइटी निवासियों के लिए मुसीबत बना पानी, अफसरों के दावे हुए हवा हवाई , पीने के पानी को तरस रहे लोग
पहले रक्षाबंधन भी मनाया था
इससे पहले अगस्त में सीमा हैदर ने भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया था. वह अपने पति सचिन मीणा के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लिया। उन्होंने रक्षा बंधन समारोह में भी हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखियां भेजीं।
भारत में अवैध प्रवेश
भारत में अवैध प्रवेश के बाद से सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रह रही है। वह अपने चार बच्चों को भी साथ लेकर आई है। वह नेपाल से भारत में प्रवेश करने का दावा करती है। उसके अनुसार वह पहले पाकिस्तान से दुबई और फिर दुबई से नेपाल पहुंची। उसने भारत पहुंचने के लिए नेपाल से बस ली। तब से वह सचिन के घर में ही रह रही हैं।

