ग्रेटर नोएडा सोसाइटी में बायर्स की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है रोज बायर्स कभी अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं तो वहीं आज जल ही जीवन की समस्याओं से आम आदमी जूझ रहा है गंगाजल परियोजना के उद्घाटन को लगभग एक साल हो गया लेकिन नोएडा निवासियों को पर्याप्त शुद्ध पानी मुहैया (Water Problem Greater Noida) कराने के दावे हवा हो गए हैं। त्योहारी सीजन में भी निवासियों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। कभी पानी की आपूर्ति ठप रहती है, तो कभी प्रेशर कम होने से टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पाता। साथ ही गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग बोतल बंद पानी पीने को मजबूर हैं। बोतल बंद पानी का कारोबार खूब फल फूल रहा है।
गंगा जल आने के बाद भी नोएडा वासी जूझ रहे पानी की समस्या से
शहर में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए गंगा जल ग्रेटर नोएडा में लाने के लिए प्राधिकरण की ओर से प्रयास किया गया था 17 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गंगा जल का आगमन तो हो गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा वासियों की इससे प्यास बुझती नहीं दिख रही है। (Water Problem Greater Noida) अपर गंगा कैनाल हापुड़ के देहरा से 85 क्यूसेक गंगा जल लाने का प्रस्ताव 2005 में बना था। देहरा से जैतपुर तक 23 किलोमीटर की पाइपलाइन, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, व देहरा में इंटेक के निर्माण पर प्राधिकरण 318 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इसके बाद बावजूद समस्या बनी हुई है।
निवासी सिर्फ गंदे पानी की सप्लाई से ही नहीं कम प्रेशर की समस्या से भी जूझ रहे हैं। कम प्रेशर के चलते पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। मोटर चलाने के बाद ही पानी ऊपर पहुंचता है। जिनके यहां मोटर नहीं लगा है, वह बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं। सुबह- शाम मोटर चलाने से बिजली का बिल भी बढ़ रहा है।
इन सेक्टरों में हो रही गंगा जल की सप्लाई
नॉलेज पार्क- 1, 2, 3, ओमेगा-1, पी-3, पी-4, पी-7, ईटा-1 व 2, डेल्टा-1, 2 व 3, अल्फा-1, बीटा-1 व 2 और गामा- 1 व 2 आदि सेक्टरों में गंगाजल की सप्लाई की जा रही है। शहर में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अभी 40 प्रतिशत गंगाजल को 60 प्रतिशत भूजल के साथ मिलाया जा रहा है। गंगा जल आ नहीं रहा है और वाटर पंप खराब पड़े हैं। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्राधिकरण की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में लोग पानी की सप्लाई (Water Problem Greater Noida) के लिए भटक रहे हैं।
वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम ने कहा कि आदित्य भाटी, निवासी पी- 3, सेक्टर डेल्टा-1 व 2 में पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान कर दिया गया है। 3-4 दिनों में पानी से जुड़ी सभी समस्याओं का (Water Problem Greater Noida) समाधान कर दिया जाएगा।

