ग्रेटर नोएडा स्थित जिला न्यायालय परिसर में चोरों के हौंसले बुलंद दिखाई देते हुए नजर आ रहे है। जनपद गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नरेट पुलिस लाख दावा पेश करती हो कि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त है लेकिन जमीनी स्तर पर सब दावे फेल होते नजर आ रहे है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि जहां लोगों की न्याय के प्रति अंतिम आस होती है, चोरों ने अब वहां भी अपना डेरा डाल दिया है। ऐसा ही एक ताजा मामला जिला न्यायालय से सामने आया है। कोर्ट परिसर के गेट के सामने से चोर कार लेकर रफूचक्कर हो गए। ( Thieves stole car District Court complex Noida Surajpur) घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह की है।
सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर के गेट के सामने से चोर उड़ा ले गए कार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर के गेट के सामने से चोर एक व्यक्ति की कार उड़ा कर ले गए। ( Thieves stole car District Court complex Noida Surajpur) पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वह जनपद न्यायालय, सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर के चैम्बर में बैठकर विधि व्यवसाय सीखते है। वह अपनी चार पहिया वाहन मारुति इको जिससे रोजाना आते है। सोमवार को उन्होंने कोर्ट परिसर के गेट नम्बर 4 पर अपनी गाड़ी खड़ी कर चैम्बर पर पहुंचे। किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाने के लिए जब वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी की थी और वह देखते है कि वहां उनकी गाड़ी खड़ी नही पायी गयी उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उन्हें कुछ जानकारी नहीं मिल पायी।
पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही
पीड़ित ने आगे बताया कि उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन गाड़ी के बारे में कुछ भी पता नही चल सका। आखिर में पीड़ित ने थक हारकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तभी कैमरे में देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति गेट नम्बर-4 से उनकी गाड़ी को चुरा कर कासना रोड की ओर चला गया।( Thieves stole car District Court complex Noida Surajpur) वहीं पीड़ित की दी हुई लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश कर रही है।

