मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा (BJP Mission 2024)ने आज से दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुरू किया है। गाजियाबाद मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और सह संगठन मंत्री वी सतीश विस्तारकों को चुनावी प्रशिक्षण देंगे।
भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में विस्तारकों की फौज तैयार की थी जिसने चुनावी मैनेजमेंट के अलावा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर निगरानी रखी थी इसका भाजपा को काफी लाभ मिला था। विस्तारक वे होते हैं जो काफी समय से भाजपा और आरएसएस में काम करते रहे हैं। (BJP Mission 2024) अनुभवी कार्यकर्ताओं को भाजपा चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी देती है।
पहले दिन के पहले सत्र में 85 विस्तारक हो रहे शामिल
मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में पहले दिन के पहले सत्र में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने विस्तारकों को चुनाव की तैयारी से संबंधित प्रशिक्षण दिया। (BJP Mission 2024) पहले दिन के पहले सत्र में 85 विस्तारक शामिल हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड के विस्तारक शामिल है।
पहले दिन के दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी करेंगे संबोधन
पहले दिन के दूसरे सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और सुनील बंसल भी संबोधित करेंगे। बेहद गोपनीय तरीके से हो रहे प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री नहीं है।(BJP Mission 2024) यहां तक कि पुलिस वालों को भी कॉलेज परिसर के बाहर रखा गया है गाजियाबाद से सिर्फ विधायक अतुल गर्ग और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए। आज शाम 8:00 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

