टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो Big Boss 17, (Big -Boss 17) 15अक्टूबर से शुरू हो चुका है और शो का पहला हफ्ता निपट चुका है कुछ के रिश्ते जुड़े और कुछ में जबरदस्त वॉर देखने को मिली। ईशा मालवीय और मन्नारा चोपड़ा आपस में कई बार शो के पहले ही हफ्ते में कई बार भिड़ते हुए दिखे और वीकेंड के वार पर भी दोनों के बीच कैट फाइट हुई।
BB 17 हाउस में पहुंची कंगना ईशा-मन्नारा में हो गई कैट फाइट
दरअसल Big Boss 17 के वीकेंड के वार पर कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन करने पहुंची एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट्स को मजेदार टास्क दिए क्वीन कंगना ने घर वालों से एक सवाल पूछा कि घर में ऐसा कौन सा कंटेस्टेंट है जिसे कोई छेड़ेगा तो आप उसे छोड़ेंगे नहीं।
इस पर अंकिता लोखंडे कहती हैं कि ईशा से मेरा सबसे अच्छा रिश्ता अभी बना है (Big -Boss 17)इस घर में तो मैं उसे प्रोटेक्ट करना चाहूंगी नेगेटिव चीजों से खासकर मन्नारा से अब इस बात पर मन्नारा को लग जाती है आग और ईशा को वो खरीखोटी सुना देती हैं कि इसका खुद का कोई प्वाइंट ऑफ व्यू नहीं है छोटी अंकिता बनने की कोशिश कर रही है इस पर ईशा की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं।
Big-Boss 17 की शुरूआत से ही ईशा, मन्नारा और अंकिता के बीच छिड़ी हुई है लड़ाई
बता दें शुरूआत से ही (Big -Boss 17) में ईशा, मन्नारा और अंकिता के बीच करारी तीखी लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं लड़ाई से हटके वीकेंड के वॉर पर सलमान खान ने घरवालों को गुड न्यूज दी दरअसल पहले ही हफ्ते मन्नारा, अभिषेक और नावेद नॉमिनेट थे लेकिन भाईजान ने फेस्टिव सीजन को लेकर कहा कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा ये सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स काफी खुश हो गए।
अंकिता विक्की हुए रोमांटिक
एक्ट्रेस कंगना ने घर में टास्क के साथ साथ कपल को डांस करने के लिए कहा अंकिता लोखंड़े – विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट ने जमकर डांस किया अंकिता और विक्की तो एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए और लिपलॉक भी किया और उनका ये रोमांस सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है। कंगना और अंकिता के बीच खासा बॉन्ड है क्योंकि अंकिता ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था जब कंगना Big Boss 17 के घर में पहुंची तब भी कंगना और अंकिता का खास बॉन्ड देखने को मिला क्वीन ने कहा कि अंकिता को पूरी तरह सपोर्ट कर रहीं हैं।
कंगना और अंकिता के बीच हुई सीक्रेट टॉक
(Big -Boss 17) के घर से एग्जिट करते हुए भी कंगना ने अंकिता से अकेले में बातचीत की हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। खैर शो में अब आने वाले एपिसोड में किसके बीच तकरार जारी रहेगी और किसके रिश्ते बनेंगे ये देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

