भारत विभिन्न संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है देश की कुछ संस्कृति और परंपराएं तो ऐसी हैं जिन्हें देखकर हर कोई रोमांचित हो उठता है ऐसे ही बंगाल में एक परंपरा चली आ रही है धुनुची नृत्य (Dhunuchi Naach) की इस नृत्य को शक्ति नृत्य के रूप में भी जाना जाता है। धुनुची नृत्य में गजब का संतुलन देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
धुनुची नृत्य के पीछे की मान्यता
धुनुची नृत्य (Dhunuchi Naach) के पीछे मान्यता है कि यह नृत्य देवी दुर्गा ने महिषासुर के वध से पहले अपनी शक्ति में वृद्धि के लिए किया था ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े धूम- धाम के साथ मनाया जा रहा है आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी तादाद में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे, जहां मां की आरती बंगाली समुदाय की महिलाओं ने धुनुची नृत्य के साथ की।
ग्रेटर नोएडा की ATS Happy Trail सोसाइटी में नवरात्रि के पावन पर्व की अष्टमी पर भक्तों धुनुची डांस किया। (Dhunuchi Naach) दुर्गा पूजा में इस नृत्य की परंपरा काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि अति बलशाली महिषासुर का वध करने के लिए देवताओं ने मां की स्तुति की थी और मां ने असुर के वध से पहले अपनी ऊर्जा और शक्ति को बढ़ाने के लिए धुनुची नृत्य किया था। यह परंपरा आज भी कायम है। सप्तमी से ये नाच शुरू हो जाता है और अष्टमी व नवमी को भी किया जाता है।
नवरात्रि पर्व से छाया ATS Happy Trail सोसाइटी में खुशी का माहौल
ATS Happy Trail सोसाइटी में नवरात्रि के पावन पर्व पर सोसाइटी में सभी महिलाओं ने धुनुची डांस किया (Dhunuchi Naach) और भव्य आरती कर मां को मनाया। मां दुर्गा का यह पावन पर्व दशहरे तक चलने वाला है । 23 अक्टूबर को डांडिया का विशेष प्रोग्राम रखा गया जिससे सोसाइटी में काफी खुशी का माहौल रहा अद्भुत नजारा सोसाइटी में देखने के लिए मिल रहा है भक्तों का कहना है कि उनकी सोसाइटी में मां दुर्गा पहली बार पधारी है उनका अद्भुत नजारा सोसाइटी में देखने के लिए मिल रहा है मां का स्वागत है मन से जो हर मुराद मांगो वह मां हर मुराद को पूरा करती है। तो वहीं कल यानि 24 अक्टूबर मां की भव्य पूजन आरती के साथ मां का विसर्जन किया जाएगा।

