गजियाबाद में डेंगू (Ghaziabad Dengue Cases Increase) का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 900 तक पहुंच गया है। 16 नए मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में मरीजों का आंकड़ा 912 हो गया है। नए मिले मरीजों में 8 प्राइवेट व 8 मरीजों की सरकारी स्तर पर पुष्ट हुए है। मरीजों में तीन बच्चें भी शामिल है। ये सभी मरीज कविनगर, इंदिरापुरम, खोड़ा, मोरटा अन्य क्षेत्रों से शामिल है।
प्रतिदिन डेंगू के 14 से 16 मरीज आ रहे सामने
डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 14 से 16 मरीज सामने आ रहे है। (Ghaziabad Dengue Cases Increase) यह तब है जबकि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी जारी है। अभियान के तहत 3 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
डेंगू से निपटने के लिए शुरू किया गया दस्तक अभियान
अब 16 अक्टूबर से डेंगू से निपटने के लिए दस्तक अभियान जारी है।(Ghaziabad Dengue Cases Increase) इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर बुखार, टीबी व अन्य रोगियों की खोज की जा रही है। साथ ही संचारी रोग को लेकर भी जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। वहीं, प्रतिदिन 70 से अधिक घरों में किए जा रहे सर्वे में भी डेंगू लार्वा मिल रहा है। 86 घरों में डेंगू लार्वा मिला। जिसे मौके पर ही मलेरिया विभाग की टीम द्वारा नष्ट किया जाता है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि डेंगू नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास जारी है।(Ghaziabad Dengue Cases Increase) अभियान के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की जा रही है। सरकारी स्तर पर सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा निशुल्क है।

