गाजियाबाद एनएच-9 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में जय श्री राम बोलने पर छात्र को मंच से उतारने का विवाद बढ़ता जा रहा है। ( Jai Shree Ram Controversy Ghaziabad ABES) कई हिन्दू संगठनों ने कॉलेज की प्रोफेसर के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है। हिन्दू संगठनों ने प्रोफेसर और कॉलेज प्रबंधन की ओर से लिखित माफी की मांग की है।
बजरंग दल ने कहा- नहीं मांगी माफी तो कॉलेज के बाहर करेंगे प्रदर्शन
बजंरग दल के नेता सुभाष बजरंगी ने कहा कि शारदीय नवरात्र पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र अगर जय श्रीराम कहते हैं तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए ( Jai Shree Ram Controversy Ghaziabad ABES) लेकिन कुछ हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले तथाकथित बुद्धिजीवी माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें : Greater Noida : अज्ञात वाहन ने ईको वैन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत तीन घायल
कॉलेज की वेबसाइट हुई हैक प्रोफेसर के चेहरे पर लगाई सूर्पनखा की तस्वीर
वहीं कॉलेज मैनेजमेंट ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही होगी। वहीं, घटना के दूसरे दिन कॉलेज की वेबसाइट हैक कर दी गई है। आरोपी प्रोफेसर का चेहरे पर सूर्पनखा की तस्वीर लगा दी गई है। ( Jai Shree Ram Controversy Ghaziabad ABES) वहीं वेबसाइट पर श्री राम के नाम से चिढ़े सिर्फ राक्षस लिखा गया है।
कॉलेज में नए छात्रों के स्वागत के लिए नवतरंग नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक नए छात्र ने अपनी प्रस्तुति से पहले जय श्री राम कहा, जिस पर कॉलेज की प्रोफेसर ममता गौतम ने छात्र को मंच से उतार दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने प्रोफेसर के व्यवहार की आलोचना की। वीडियो में प्रोफेसर को छात्र को डांटते और आपत्तिजनक शब्द कहते सुना जा सकता है।

