नोएडा के थाना फेस टू क्षेत्र कचहरी स्थित एक कपड़े के गोदाम में हुई लगभग 60 लाख की चोरी (Noida Chori) का पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाला गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी कपड़े के गोदाम में सुरक्षा का काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड है जिसने चोरों के साथ मिलकर पूरी घटना का षड्यंत्र रचा था और फिर घटना को अंजाम दिया।
क्या था पूरा मामला?
मंगलवार देर रात वादी द्वारा सूचना दी गयी कि सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोर हमारे गोदाम की दीवार फांदकर गोदाम में घुस गये तथा गोदाम से हॉजरी का कपड़ा चोरी कर ले गये है। (Noida Chori) सूचना पर थाना फेस 2 नोएडा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अपराध करने का तरीका
जो आरोपी पकड़े गए उन्होनें पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि – हम सभी मिलकर कम्पनियों में चोरी करते हैं दिनांक 16 अक्टूबर की रात्रि में हम सभी ने मिलकर फेस-2 नोएडा में बी-28 में एक गोदाम से हॉजरी का कपड़ा चोरी किया था,(Noida Chori) जो ये हमारे पास से गाड़ी मिली है इसी गाडी में चोरी किये गये होजरी के कपडे को हम सोनीपत बेचने जाने वाले थे।
ये भी पढ़ें : Noida : यूट्यूब के पैसे से सचिन सीमा हुए मालामाल, घर बनाया ऐसा कि लोग हो गए भौचक्के
सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी ने पूरी घटना के बारे में बताया
सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी हृदेश ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात वादी द्वारा सूचना मिली की थाना क्षेत्र कचहरी के पास एक कपड़े के गोदाम में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है (Noida Chori) तत्काल मौके पर निरीक्षण करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर दो टीमों का गठन किया गया। चोरी करने वाले सात आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर कब्जे से हॉजरी का कपड़ा व एक घटना में प्रयुक्त गाडी व तीन अवैध चाकू बरामद किए।
थाना फेज की 2 टीमो का गठन किया गया था गठित टीमो द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आसपास लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की लोकेशन इत्यादि से भिन्न भिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना करने वाले आरोपी- 1. विनेश कुमार 2. जफर 3. अनुज 4. अरबाज 5. अनीश 6.खालिद 7. इरशाद पुत्र हनीफ को बुद्धवार को खालिद के कबाडे के गोदाम के पास सैक्टर 80 से एफआईआर दर्ज होने के 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया, हॉजरी का कपडा व एक गाडी जो होजरी के कपडे से भरी है व 3 अवैध चाकू बरामद हुए।

