गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के थाना ट्रोनिका सिटी से बेहद गंभीर घटना (serious incident) सामने आई है। एक युवती ने तहरीर देकर एक मुस्लिम युवक पर पहले छेड़खानी करने और विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक-युवती दोनों एक ही समुदाय के हैं।
आरोपी युवक को जल्द न्यायिक हिरासत में जाएगा लिया (एसीपी)
एसीपी ने बताया कि आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। युवक के पैर में चोट लगी हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ठीक होते ही उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया जाएगा। एसीपी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। धारा 64 के तहत उसका बयान लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम युवती कहीं जा रही थी, तभी रास्ते में जाहिद नामक युवक ने उससे छेड़खानी करनी शुरू कर दी। (serious incident) युवती ने विरोध किया तो जाहिद ने अपने साथ लाए पेट्रोल उस पर छिड़क दिया। सहमी युवती ने बचने के लिए जाहिद को धक्का दे दिया। जिससे जाहिद गिर गया उसके पैर में चोट आई। युवती ने भागकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

