सोमवार की शाम अचानक से मौसम का मिजाज बदला (Weather Change) और रात में बारिश से गाजियाबाद कविनगर और घंटाघर रामलीला मैदान में पानी भर गया और मेले की व्यवस्था बिगड़ गयी। सबसे अधिक परेशानी यहां के दुकानदारों को हुई।
बारिश ने फेर दिया रामलीला पर पानी
सोमवार की शाम मौसम ने करवट ली (Weather Change) और रात 11 बजे के करीब गरज के साथ पानी बरसने लगा। इस दौरान गाजियाबाद कविनगर और घंटा घर रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोग रामलीला के आनंद लेने पहुंचे थे लेकिन अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोगों को सिर छिपाने के लिए भागना पड़ा।
रामलीला में दुकान लगाने वालों के लिए बारिश परेशानी बनकर आई
लोगों का अनुमान था कि कुछ मिनटों के बाद बारिश रूक जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब एक घंटे की बारिश से पूरा मैदान तर हो गया। इस दौरान दुकानदारों को भी अपना सामान ढंकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान मौसम ठंडा हो गया लेकिन मौसम के बदलाव से (Weather Change) रामलीला के दर्शकों के लिए सारा मजा खराब हो गया। मंगलवार को सुबह भी मैदान गीला पड़ा रहा इसकी वजह से रामलीला मैदान में दुकानें लगाने वालों को काफी निराशा हाथ लगी। दुकानदारों का कहना है कि कीचड़ में ग्राहक और दर्शक दोनों कम हो जाएंगे। इसकी वजह से उनकी दुकानदारी पर फर्क पड़ेगा।

