Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में रविवार दोपहर करीब चार बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। बता दें कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में था। इसकी तीव्रता काफी कम थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप (Earthquake) के झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की कंपन को एनसीआर (NCR) के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Noida) और गुरुग्राम में भी महसूस किया गया।
भूकंप आने का क्या है कारण ?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाती है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad: प्रतीक ग्रैंड सिटी में फिर खराब हुई लिफ्ट, घंटों लिफ्ट में फंसे रहे मां-बेटा
भूकंप की तीव्रता को कैसे मापा जाता है और मापने का क्या है पैमाना ?
भूकंप की जांच रिक्टर स्केल के आधार पर होती है, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। इस स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आंकड़ों पर मापा जाता है, और भूकंप को इसके केंद्र, जिसे एपीसेंटर कहते हैं, से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इस स्केल से मापा जाता है, और यह तीव्रता भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा लगाने में मदद करती है।

