Indians in Israel : विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि लगभग 230 लोग ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इज़राइल से वापस आने वाले पहले भारतीय नागरिक होंगे उन्होंने कहा कि भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को भी शामिल किया जा सकता है जो युद्धग्रस्त देश से वापस घर आएंगे।
ऑपरेशन अजय
एक चार्टर प्लेन आज शाम को तेल अवीव पहुंचेगी। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। हमारे पास सभी विकल्प हैं लेकिन भारतीय वायुसेना की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा। अरिंदम बागची ने आगे कहा कि उड़ान के शुक्रवार सुबह भारत में उतरने की संभावना है। बुधवार को सरकार ने उन भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ की घोषणा की जो इज़राइल से वापस घर आना चाहते हैं।
7 अक्टूबर से जारी है संघर्ष
बता दें कि इज़राइल 7 अक्टूबर से गाजा स्थित आतंकवादी संगठन हमास के साथ संघर्ष में लगा हुआ है। 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी सीमा पार कर इज़राइल गए थे। हमास के आतंकवादियों ने इजराइल में सैकड़ों नागरिकों को मार डाला और बंधक बना लिया था। इस बीच बागची ने आगे कहा कि मंत्रालय को अभी तक संघर्ष में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। उन्होंने वर्तमान में इज़राइल में रहने वाले अपने 18000 हम वतन लोगों से भारतीय दूतावास द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह किया जो तेल अवीव से संचालित होता है।
ये देखिए : BJP का कांग्रेस पर वार, राहुल को बताया ‘रावण’ | Ravan। BJP Poster | Niwan Times

