स्कूल जहां से बच्चों का भविष्य शुरू होता है लेकिन नोएडा में 14 स्कूल ऐसे हैं जिन पर ताला लगने वाला है क्योंकि शासन से बिना मान्यता प्राप्त ऐसे ही स्कूल चल रहा था शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए इन 14 स्कूलों को बंद (Noida 14 School locked) करने का निर्देश दिया है।
निर्धारित समय पर स्कूल ना बंद करने पर लगेगा जुर्माना
इन 14 स्कूलों ने अगर निर्धारित समय पर स्कूल बंद नहीं किया तो जुर्माना लगाया जाएगा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है और अगर स्कूल बंद हुए तो बच्चों के भविष्य पर असर पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच में शामिल स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षण ने बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। (Noida 14 School locked) कई स्कूलों को 8वीं तक की मान्यता है, लेकिन वे 10वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ा रहे हैं, जिसके कारण छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण करने में कठिनाई हो रही है।
नए नियमों ने घर-घर स्कूल खोलने पर रोक लगाई
नई शिक्षा नीति के बाद से, जिले में नए स्कूल खोलने में कठिनाई आ रही है। (Noida 14 School locked) पहले जहां हर साल 150 से अधिक स्कूल शुरू हो रहे थे, वहां इस बार तक़रीबन केवल आठ आवेदन आए हैं। यह सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रों में स्कूल शुरू करने में हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि अब स्कूल खोलने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता है, जिसके लिए स्कूल संचालकों को अधिक फीस चुकानी पड़ रही है, जिसके कारण आवेदन कम हो रहे हैं।

