World Cup 2023 IND VS AUS: भारत ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup) का शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बैटिंग लाइन अप बिखेर कर रख दी। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आज वर्ल्ड कप (World Cup) का आगाज की है। ये दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप (World Cup) का पहला मुकाबला खेल रही है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और रवीचंद्रन अश्विन की तिकड़ी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 199 रनों पर ढेर हो गई।
भारतीय स्पिनर्स बल्लेबाजों के लिए बनी पहेली
बता दें कि भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए पहेली साबित हुए। भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 28 रन दिए और 3 विकेट झटके। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रनों का योगदान दिया। भारत की घातक गेंदबाजी का आलम यह रहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। कंगारू टीम का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान पैट कम्मिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तूफानी बल्लेबाजी के लिए चर्चित मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने टीम को संभालने की पूरी कोशिश की और टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। हालांकि, गेंद पुरानी होने के बाद इन दोनों के लिए भी रन बनाना मुश्किल हो गया।
जडेजा ने झटके सर्वाधिक विकेट
भारत के तरफ से सर्वाधिक विकेट रविंद्र जडेजा ने झटके। उन्होंने 3 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा कुलदीप यादव और बुमराह ने दो – दो विकेट झटके। सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट अपने नाम किया। सिराज, पंड्या और आश्विन ने भी एक एक विकेट झटके।

