ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है। आज इस टूर्नामेंट के चौथे दिन पांचवा मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि अब तक इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे 10 टीमों में से 8 टीमें अपना पहला मुकाबला खेल चुकी है। आज ऑस्ट्रेलिया और भारत भी इस क्रिकेट महाकुंभ में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। चेन्नई के चेपॉक स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ऑस्ट्रलियाई टीम से भिड़ेगी। यह मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस होगा।
पहले बल्लेबाजी करना बेहतर (भारत)
बता दें कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि जैसे जैसे समय बीतता जायेगा पीच स्पिनरों के मददगार होने लगेगा। इस मैदान में पिछले चार मैचों में 3 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। हालांकि अगर हम ओवरऑल मैचों की बातें करें तो यहाँ अब तक कुल 31 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए है जिसमे बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली दोनों टीमों ने 15 – 15 मैच जीते है।
यह भी पढ़ें: भारत ने रिकॉर्ड 107 पदकों के साथ एशियाई खेलों में किया अपने अभियान का समापन
गिल की जगह ईशान कर सकते है ओपनिंग
गौरतलब है कि भारत के लिए एक बुरी खबर है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित है। उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेल सकते है। हालांकि अभी उनको रूल आउट नहीं किया गया है। मेडिकल टीम फैसला करेगी कि शुभमन गिल आज का मुकाबला खेलेंगे या नहीं। बता दें कि जिस दिन वह चेन्नई पहुंचे थे उसी दिन से उनकी तबियत ख़राब चल रही है। भारतीय टीम की अगुवाई नियमित कप्तान रोहित शर्मा कर रहे है। कल उन्होंने पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन स्पिनर खिलाने का संकेत दिया।
तीन स्पिनर खेलाने की तैयारी (भारत)
रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिच कंडीशन के अनुसार हम बेस्ट प्लेइंग इलेवन खिलाएंगे। हम तीन स्पिनर खिलाने पर भी विचार कर रहे है क्योंकि हार्दिक पंड्या मेन फ़ास्ट बॉलर की तरह गेंदबाजी करते है। उनकी स्पीड भी अच्छी होती है. इसलिए हम तीन स्पिनर और तीन फ़ास्ट बॉलर के साथ मैच में उतर सकते है। इस स्थिति में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और आर आश्विन को मौका दिया जा सकता है। अगर पिच स्पिनिंग ट्रैक हुई तो ये तीन स्पिन्नरों की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया बैटिंग लाइन उप को तहस नहस करने का दम रखती है।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस को DMRC का तोहफा, World Cup मैच के दौरान देर रात तक मिलेगी दिल्ली मेट्रो
संभावित प्लेइंग इलेवन :
भारत: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, और मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मार्नस लैबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, पैट कमिंस और जोस हेजलवुड

