Noida News: डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के नेतृत्व में जनपद में अवैध खनन एवं बालू व मिट्टी के परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टास्क फोर्स समिति के द्वारा निरंतर अभियान चला कर जनपद में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
अवैध खनन करते हुआ पकड़ा
इसी श्रृंखला में जिला खान अधिकारी रणजीत निर्मल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस देर रात्रि डिप्टी कलेक्टर विवेकानंद मिश्रा, खान अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष दनकौर ने औचक निरीक्षण के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के सेक्टर 22ई से एक डंपर मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन करते हुआ पकड़ा।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा
जिला खान अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए डंपर को आगे की कार्यवाही के लिए थाना अध्यक्ष दनकौर को सुपुर्द किया गया है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टास्क फोर्स समिति के द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

