नोएडा पुलिस इन दिनों मिशन सहयोग पर काम कर रही है। शुक्रवार सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र प्रेसवार्ता कर नोएडा पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि नोएडा पुलिस ने पिछले करीब तीन महीने में पता करके 191 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें असली मालिकों तक पहुंचाया है। बरामद मोबाइल की कीमत 50 लाख 91 हजार है।
प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा। कुछ दिन में और भी फोन बरामद किए जाएंगे। इसी तरह उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे। डीसीपी ने बताया कि अभियान के तहत पिछले एक साल का डेटा हर थाने से लिया गया। सभी मोबाइल फोन का सर्विलांस के सहयोग से आईईएमआई रन किया गया।
पीसी कर डीसीपी ने मिशन सहयोग को लेकर कहीं ये बातें
देखा गया कि कौन कौन सा मोबाइल अभी चल रहा है। जो मोबाइल चल रहा था उनमें कौन सा सिम चल रहा है ये देखा गया। इसके बाद चलते हुए सभी नंबरों पर फोन किया गया और लोगो को समझाया गया कि जो मोबाइल आप यूज कर रहे है। वो मोबाइल किसी और के द्वारा खरीदा हुआ है उसका मालिक कोई और है उन्होंने बताया कि यह मोबाइल सेकेंड हैंड समझकर किसी लोकल दुकान से खरीदे गए थे।
मिशन सहयोग में पुलिस लगातार निभा रही अहम भूमिका
जब लोगों को मोबाइल से संबंधित सही जानकारी मिली तो लोगों ने खुद से मोबाइल नोएडा में कोरियर व अन्य माध्यम से उपलब्ध करा दिए। अभी तक मिशन सहयोग में 3 महीने में 191 मोबाइल फोन मिले जिनको वापस किया गया। इस पूरे अभियान में कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

