विरेन्द्र जाटव एडवोकेट जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में आज जनपद बसपा कार्यालय राजनगर पर मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में मुख्य अतिथि मनोज जाटव प्रभारी मेरठ मंडल , रामप्रसाद प्रधान जिला प्रभारी, पन्नालाल कश्यप जिला प्रभारी, अजीत कुमार पाल जिला प्रभारी, अनिल गौतम जिला प्रभारी,असलम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र मोहित जिला महासचिव,पवन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष शामिल हुए।
बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम की 9 अक्टूबर 2023 को पुण्य तिथि पर विचार संगोष्ठी पर दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि ममोज जाटव जी ने अपने संबोधन में बताया कि प्रत्येक विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
सभी कार्यकर्ता निजी कारो एवं बसो के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने क्षेत्र में एवं मुख्य मार्गों पर पुण्यतिथि के होर्डिंग्स लगाएंगे कार्यक्रम में अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे उसके लिए आज जिलाध्यक्ष एडवोकेट विरेन्द्र जाटव जी के द्वारा प्रत्येक विधानसभा का जोन में बाटकर प्रभारी नियुक्त किए गए। इसलिए आज जनपद की पांचों विधानसभाओं से लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर से मीटिंग की।
मीटिंग में ये लोग रहे मौजूद
राजनगर के बसपा कार्यालय में धर्मवीर केन, ओमवीर सिंह गौतम, राम अवतार जाटव, जशवंत जाटव,सतेन्द्र प्रधान पांचों विधानसभाओं अध्यक्ष उपस्थित रहे। केशव चौधरी, रवि जाटव, पवन गौतम, गुलाब सिंह गौतम, महेश राज़ एडवोकेट, प्रदीप मौर्य,राजेन्द्र राजू, सुनील कुमार, लोकेश गौतम, तेजपाल जाटव, धीरसिह जाटव, सुभाष चौधरी पार्षद, ब्रह्मपाल सिंह पाल , लीला राम, जयपाल प्रधान जी, रहीस अहमद , प्रमोद सागर, सुरेश सेन, राजेश राजभर,राम अवतार गौतम, राजकुमार तोमर, नरेन्द्र जाटव, हरिदत्त पहलवान रहे मौजूद।

