सीएनजी वाहन चालक अक्सर पंप पर गैस भरवाने के दौरान पंप कर्मियों या लाइन में लगे लोगों के साथ आपसी विवादों में फंस जाते हैं। सेक्टर-71 स्थित सीएनजी पंप में भी इसी तरह का एक मामला घटा है। बुधवार रात को यहां पहले गैस भरवाने के मामले में एक चालक ने बवाल किया और पंप कर्मी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने इस घटना की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें पिछले हफ्ते में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के दौरान मारपीट हुई थी।
आरोपी किया गया गिरफ्तार
44 सेकंड का मारपीट का वीडियो सीएनजी पंप के नजदीक खड़े हुए एक व्यक्ति ने बनाया और नोएडा पुलिस को टैग कर सोशल मीडिया डाल दिया जिसके बाद पुलिस तुंरत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। वीडियों में आप देख सकते हैं कि कार चालक सेल्समैन के साथ मारपीट करता है और गाली-गलौज करता है। वहीं वीडियो में उनके पास खड़े लोग भी दिख रहे हैं, जो सेल्समैन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना कोतवाली फेज 3 क्षेत्र में हुई है।
ये भी पढ़ें : Noida : टीचर के साथ दुष्कर्म करने वाला स्कूल का संचालक को गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया नशे में था युवक
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक की पहचान उन्होंने अनुज के नाम से की है उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को शराब के नशे में उसने पहले सीएनजी डलवाने की मांग की, लेकिन मौजूद सेल्समैन ने उसे लाइन में लगने के लिए कहा और लाइन में लगे लोगों के वाहन में सीएनजी डालने के बाद उसकी बारी आने की बात कही। इस पर पंप कर्मी और अनुज के बीच कहासुनी हो गई और अनुज ने सेल्समैन को पीट दिया। अनुज को जेल भेज दिया गया है।

