ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने स्कूल की टीचर के साथ दुष्कर्म करने वाले स्कूल के संचालक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया था, कि आरोपी ने फरवरी माह में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा था।
स्कूल के संचालक ने ही टीचर के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस के गिरफ्त में खडा आरोपी आरोपी मोहित नागर इमलिया गांव का रहने वाला है एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिग्मा 3 में एक प्राइवेट स्कूल है जिसका संचालक मोहित नागर है।
पूरा मामला
इसी स्कूल में पीड़िता बच्चों को पढ़ती थी पीड़िता ने बीटा 2 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित ने फरवरी माह स्कूल के काम के बहाने से उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और इस घटना उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करता रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मोहित नागर को मंगलम एचपी पेट्रोल पंप चुहडपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

