Asian Games 2023: चीन में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिले हैं। प्रतियोगिता में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं भारत के ही किशोर जेना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।
नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता।
तीसरा और छठा थ्रो रहा फाउल
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। दूसरी बार में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। नीरज (Neeraj Chopra) का तीसरा थ्रो फाउल रहा। इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो किया। पांचवें में 80.80 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। नीरज का छठा थ्रो फाउल रहा। इस तरह 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया
वहीं भारत के ही किशोर जेना का बेस्ट थ्रो चौथे प्रयास में आया। उन्होंने पहला थ्रो 81.26 मीटर का किया था। जेना का दूसरा थ्रो 79.76 मीटर का रहा। किशोर जेना का तीसरा थ्रो 86.77 मीटर का रहा। जेना का चौथा थ्रो 87.54 मीटर का रहा। किशोर जेना का पांचवां और छठा थ्रो फाउल रहा। इस तरह वह 86.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: भारत को क्यों माना जा रहा ODI World Cup जीतने का मजबूत दावेदार ?

