हिन्दू रक्षा दल के द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री के नाम लोनी उप- जिलाअधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा, जिसमें हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी पर गलत मुकदमा हटाने व यातायात के नियमो में संसोधन करने के लिए मांग की।
HRD के अध्यक्ष ने मुकदमा वापस लेने की उठाई मांग
02 अक्टूबर 2023 को धार्मिक नाम (जय माता दी) लिखने पर चालान में संसोधन व हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पर हुए गलत मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर देश भर मे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। जिसमे हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पर हिन्दुओ के पक्ष रखने व “जय माता दी” लिखे होने पर गलत तरीके से चालान करने का विरोध मात्र किया गया था।
ये भी पढ़ें : Greater Noida West : शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले दो बिल्डरों पर मुकदमा हुआ दर्ज
लोनी में कार्यकर्ताओं में दिखा रोष अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में इस कानून में संसोधन की मांग को लेकर शांति पूर्ण रूप से प्रदर्शन करने की बात भी कही है। इसी कड़ी में लोनी के कार्यकर्ताओं में भी रोष था जिसके चलते आज लोनी उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और इसी तरह जगह जगह और अलग अलग जिलों में भी ज्ञापन दिए जाएंगे यह ज्ञापन देश भर में सौपेंगे जाएगे आज हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति का कहना है की जो राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी पर लगे झूठे मुकदमे को खत्म किया जाए।

