लैंड फॉर जॉब घोटाले (Land For Job Scam) मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी राजद सांसद मीसा भारती समेत 6 लोगों को 50 हजार के मुचलके पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है और इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
लैंड फॉर जॉब में लालू यादव समेत इन लोगों को मिली राहत
लालू,तेजस्वी,राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में 16 आरोपी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे। बता दें 14 साल पहले लैंड फॉर जॉब का स्कैम(Land For Job Scam) 14 साल पहले का है जिसमें उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे और रेलवे में लोगों को नौकरी देने के लिए उनकी जमीन लिखवा लेते थे।
रेलवे में नौकरी देने का झांसा देकर लालू ने अपने नाम लिखवा ली थी लोगों की जमीन
सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब घोटाले (Land For Job Scam) मामले में इसी साल 18 मई को केस दर्ज किया गया था और 3 जुलाई को सीबीआई ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें तेजस्वी को आरोपी बनाया गया था। सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी समेत इस मामले में 16 लोगों को आरोपी बनाया था इनमें रेलवे के आरोपी अधिकारियों और नौकरी लेने वालों के नाम भी शामिल थे जिनमें से 4 अक्टूबर को लालू यादव, राबड़ी देवी राजद सांसद मीसा भारती समेत 6 लोगों को जमानत मिल चुकी है।

