MS Dhoni’s New Look: कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) का नया लुक सामने आया है। जिसके बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) का नया लुक उनके पुराने ‘कैप्टन कूल’ लुक की याद दिलाता है। बता दें कि अपनी हेयर स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना बाल बढ़ा लिया है। लंबे बाल, काला चश्मा, काली टीशर्ट में माही सुपर कूल दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में धोनी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के नए लुक की तस्वीरें तहलका मचाई हुई हैं।
धोनी का यह नया लुक उनके पुराने लुक की याद दिला रहा है, खासकर उस समय की जब उनके बाल लंबे होते थे। जब वह अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे थे। नए लुक में, धोनी फिर से उसी पुराने स्टाइल में लौट रहे हैं। लंबे-लंबे बालों के साथ, जिसमें वह हल्की सी दाढ़ी भी रखे हुए है। उन्होंने एक काली टी-शर्ट पहना है और काला चश्मा भी पहना हुआ है, जिससे वह बहुत ही स्टाइलिश दिख रहे हैं। MS धोनी (M.S. Dhoni) का नया लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, और वे इस लुक पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत का दुश्मन नं.वन, 4 साल में 2 बार दिया गहरा जख्म
नया लुक सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दी
महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) को यह नया लुक सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दी है. वो खुद को धोनी का बहुत बड़ा फैन बताते हैं. आलिम ने धोनी के नए हेयरस्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “हां, ये हमारे महेंद्र सिंह धोनी (M.S. Dhoni) हैं।“ उन्होंने आगे लिखा है कि किसी भी क्रिएटिव इंसान के लिए महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ना एक अद्भुत अवसर है और मैं हमेशा आभारी रहूंगा कि मुझे उनके बालों को स्टाइल करके अपनी कला दिखाने का मौका मिला।
हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने धोनी (M.S. Dhoni) के नए लुक के पीछे की कहानी बताते हुए कहा, “हमने पहले भी कई बेहतरीन और विशेष हेयर स्टाइल्स किए हैं।लेकिन पिछले IPL से पहले जब हर कोई अपने बाल छोटे और शार्प डिजाइन में बनवा रहा था. तभी माही भाई ने मुझे अपनी एक फोटो दिखाई, जो लंबे बालों के साथ उनकी एक फैनमेड फोटो थी.”आलिम ने कहा कि मैं बस उस फोटो को देखता रह गया. वो इस फोटो में काफी डैसिंग दिख रहे थें.
यह भी पढ़ें: एशिया कप में धमाल मचाने वाले मो. सिराज ने ICC Ranking में लगाई जबरदस्त छलांग
नए हेयर स्टाइल की खूब तारीफ की
आलिम हकीम ने धोनी (M.S. Dhoni) के पुराने लुक की तारीफ करते हुए कहा, “उस फोटो में वो काफी शानदार दिख रहे थें. तभी मैंने उनसे अपने बालों को बड़ा करने का अनुरोध किया. हम दोनों ने एक-दूसरे से वादा किया कि उनके बालों को नहीं छूएंगे और उन्हें बढ़ाते रहेंगे और फिर हम उन्हें काटेंगे और स्टाइल करेंगे.”आलिम हकीम ने धोनी के नए हेयर स्टाइल की खूब तारीफ की और उन्होंने कहा, “मैं माही भाई के लंबे बालों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं.”
आलिम ने माही के नए लुक के बारे में कहा कि हमने उनके बालों के लिए एक पूरी तरह से नया स्टाइल और रंग बनाने का फैसला किया। मुझे माही भाई के लिए यह सिंपल हेयर स्टाइल बनाने में बहुत मजा आया.बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त हैं. हालांकि वो अगले साल होने वाले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फिर से खेल सकते हैं।

