दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में Newsclick वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर सुबह सुबह रेड डाली गई है। यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की जा रही है। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिन्हें स्पेशल सेल लाया गया है।
ये भी पढ़ें : Aligarh : AMU में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ा, चली गोलियां तीन लोग घायल
Newsclick के इन पत्रकारों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार उर्मिलेश, और सत्यम तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है साथ ही पत्रकार अभिसार शर्मा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लेकर गई है और उनके वकील भी वहां पहुंच चुके हैं। रेड के दौरान दिल्ली पुलिस ने अभिसार शर्मा के कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप, मोबाइल और फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही हार्ड डिस्क से डाटा भी लिया गया है।
लोकसभा में भी Newsclick को लेकर उठाए गए थे सवाल
बता दें लोकसभा में भी एक महीने पहले Newsclick को लेकर बीजेपी सांसद ने सवाल उठाया था कि Newsclick को चीन से फंडिंग मिल रही है और Newsclick देश विरोधी है। चाइना से फंडिंग लेकर Newsclick सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप निशिकांत दुबे ने लगाया था।

