गाजियाबाद के साईं पार्क में युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए गई लेकिन वहां युवती के साथ एक सिपाही और होमगार्ड ने उसके साथ छेड़खानी की और युवती के मंगेतर से 10000 की डिमांड की। घटना करीब 12 दिन पहले की है। नोएडा की रहने वाली युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ गाजियाबाद के साईं उपवन में घूमने आई थी।
सिपाही और होमगार्ड ने कपल के साथ की बदतमीजी
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही को सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार युवती अपने मंगेतर के साथ साईं उपवन में बैठी थी। तभी सिपाही दिगंबर, होमगार्ड राकेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा और युवती के मंगेतर को थप्पड़ रसीद करते हुए उसे 10000 की मांग की।
ये भी पढ़ें : Aligarh : AMU में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ा, चली गोलियां तीन लोग घायल
आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट की गई दर्ज
युवती का आरोप है कि इस दौरान होमगार्ड राकेश कुमार ने उसके साथ अश्लीलता की। होमगार्ड ने उसके शरीर को भी छुआ। दोनों को छोड़ने के एवज में 6 लाख रुपए की मांग की गई। बाद में 1000 पेटीएम में ट्रांसफर कर दोनों को छोड़ा गया। युवती की शिकायत पर 12 दिन बाद सिपाही दिगंबर होमगार्ड राकेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

