सोमवार 2 अक्टूबर की रात को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया और इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : Noida : बड़े शोरूम में बेचे जा रहे नकली प्रोडक्ट, हो जाएं सावधान
AMU में छात्रों के दो गुटों में हुई जबरदस्त भिंड़त
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक देर रात AMU के कुछ छात्र हॉल के पास बैठे थे कि तभी अचनाक एक गुट अपने मुंह ढककर आया और फायरिंग शुरू कर दी इसके बाद कैंपस में भगदड़ मच गई और इसके बाद दूसरा गुट पहुंचा और दोनों गुट आपस में जबरदस्त तरीके से भिड़ गए।
पुलिस कर रही आरोपी छात्रों की तलाश
झगड़े के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई और यूनिवर्सिटी(AMU) के बड़ी संख्या में छात्रों को जैसे ही झगड़े के बारे में पता लगा वैसे ही उन्होनें भी जमकर बवाल काटा प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद ने छात्रों को आश्वासन देकर शांत कराया कि जिन भी छात्रों ने हंगामा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी उन आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी हुई है।

