Ghaziabad Swachhta Hi Sewa : स्वच्छता ही सेवा (Swachhta Hi Sewa) के पखवाड़े के अंतर्गत 887 स्थान के साथ-साथ अन्य स्थानों पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा महा सफाई अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपनी अहम भूमिका दिखाई शहर की गंदगी को खुद सफाई मित्रों के साथ मिलकर साफ किया। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के कुशल नेतृत्व में सफाई का विशेष अभियान कार्यक्रम सफल तथा प्रशंसनीय रहा।
शहर वासियों को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक
शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पार्क के अंदर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा स्वयं झाड़ू लेकर सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान (Swachhta Hi Sewa) चलाया जिसमें नालियों के साथ पार्क की सफाई की गई कचरे को उठाकर जूट के थेलो में डाला गया, कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग किया कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता का संदेश देते हुए गुब्बारे को हवा में छोड़ा गया शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, रामवीर तंवर पॉन्ड मैन ऑफ़ इंडिया द्वारा भी कार्यक्रम में सहयोग किया गया।
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट बदलने की तारीख बढ़ी, अब सिर्फ इन जगहों पर बदले जा सकेंगे नोट
887 स्थान पर विशेष सफाई अभियान
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को 1 घंटे का विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महापौर के निर्देशन में समस्त क्षेत्र के पार्षदों द्वारा भी अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वार्डों में बनी रही 887 स्थान को चिन्हित किया गया था जहां सफाई विशेष रूप से करनी थी उसके अलावा अन्य स्थानों पर भी विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई इस प्रकार सफाई का अभियान (Swachhta Hi Sewa) आगामी माह में भी किया जाएगा जिसकी योजना बनाई जा रही है इस प्रकार के कार्यक्रम से जन सहभागिता से शहर इतनी बेहतर कार्य हो रहा है तथा स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक किया जा रहा है।
सफाई महोत्सव आयोजित किया गया
जन सहभागिता के साथ गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में सफाई महोत्सव आयोजित किया जिसमें शहर के समस्त वार्डों में माननीय पार्षदों द्वारा निगम टीम के साथ मिलकर गंदगी वाले स्थानों को साफ किया जिसमें क्षेत्र के निवासियों ने भी सहयोग किया, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में समस्त विभागीय अधिकारी, जोनल प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग टीम अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजन में लगी रही।
सफाई में लगे गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी
स्वच्छता के इस महा अभियान में गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारीगण भी सफाई में लगे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण एके चौधरी, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, लेखाधिकारी गीता कुमारी, स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम अलग-अलग स्थान पर सफाई अभियान में जुटी तथा शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, कार्यक्रम के सफल समापन पर महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों का आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का विशेष धन्यवाद जताया तथा क्षेत्रीय पार्षदों का भी सफाई अभियान को सफल बनाने में आभार व्यक्त किया।

