आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने कमर कस ली है। अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी पर सोशल मीडिया के अलावा धरातल पर उतरकर भी लगातर हमला बोल रहे हैं। साथ ही जगह-जगह जाकर पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हैं। इस सिलसिले में रविवार को अखिलेश यादव नोएडा दौरे पर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Noida : युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या , पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी जारी
इस सूचना के बाद नोएडा सपा इकाई के द्वारा अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर करीब दो बजे नोएडा में आएंगे। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीएनडी पर उनका स्वागत करते हुए नजर आएंगे । इसके बाद काफिलों के साथ सेक्टर-73 में गांव सर्फाबाद जाएंगे। यहां पर हीरादई और किशन सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव 1 बजे संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का शेड्यूल
पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा प्रिंस यादव ने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय किशन सिंह यादव पुराने सपा के सिपाही थे। उन्होंने शुरू से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। उनके मार्गदर्शन पर ही हम चल रहे हैं। इस वजह से मुलायम सिंह यादव के प्रिया नेताओं में बाबा शामिल थे। उन्होंने रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बताया कि सुबह 8:00 बजे हवन होगा। 9:30 बजे रागिनी का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद अखिलेश यादव के आने के बाद प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी को मूल मंत्र दे सकते हैं।