देश की राजधानी दिल्ली में हर बार सर्दियों के मौसम में जानलेवा प्रदूषण से निपटने के लिए हर बार सीएम केजरीवाल पहले से ही तैयारी पूरी कर लेते हैं इस बार भी प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार पीसी की और कहा पिछले कुछ सालों में दिल्लीवासियों की मेहनत से प्रदूषण के स्तर में काफ़ी कमी आई है। प्रदूषण के ख़िलाफ़ इस जंग में दिल्ली इस बार फिर से तैयार है और दिल्ली सरकार का “विंटर एक्शन प्लान” भी तैयार है।
प्रदूषण से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल का विंटर एक्शन प्लान
दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट्स को पहचाना गया है, और इनके लिए विशेष योजनाएँ बनाई गई हैं।
पराली समस्या का समाधान करने के लिए पिछले 3 साल से बायोटिक कंपोस्टर का मुफ्त वितरण किया जा रहा है। पिछले साल 4400 एकड़ों में इसका प्रयोग किया गया था, और इस साल 5000 एकड़ से अधिक भूमि पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
डस्ट पॉल्यूशन को कम करने के लिए, नियमित रूप से कंस्ट्रक्शन साइटों पर नजर रखने की योजना बनाई गई है, और इसके लिए 591 टीमें तैनात की गई हैं। 82 सड़क सफाई मशीनें लगाई जा रही हैं, साथ ही 530 मशीनें वॉटर स्प्रिंकलर के लिए उपयोग की जा रही हैं, और 258 मोबाइल एंटी-स्मोकिंग टीमें सड़कों पर पानी की छिड़काव करेंगी।
ये बी पढ़ें : Greater Noida : चौकी इंचार्ज ने दिखाई बहादुरी, जान की बाजी लगाकर अजगर पर पाया काबू
प्रदूषण कम करने के लिए, वाहनों की PUC सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का प्रबंध करने के लिए 385 टीमें तैनात की गई हैं। 90 स्थानों की पहचान की गई है, जहां कंजेशन कार्य करने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएगी, और लोगों को वैकल्पिक रूट का उपयोग करने के लिए अग्रिम जानकारी दी जाएगी।
खुले में कूड़े को जलाने पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा, और इस काम के लिए 611 टीमें तैनात की गई हैं। औद्योगिक प्रदूषण पर नजर रखने के लिए 66 टीमें बनाई गई हैं, जो यह देखेंगी कि औद्योगिक इकाइयों ने अनाधिकृत और प्रदूषणकारी ईंधन का उपयोग नहीं किया है।
विंटर एक्शन प्लान पर निगरानी करने के लिए बनाया जाएगा ग्रीन वॉर रूम(सीएम केजरीवाल)
ग्रीन वॉर रूम बनाया जाएगा, जो 24 घंटे की मॉनिटरिंग करेगा। इसके लिए 9 सदस्यों की विशेषज्ञ टीम तैनात की जा रही है। 3 अक्टूबर से ग्रीन वॉर रूम का आरंभ किया जाएगा। रियल-टाइम सोर्स एप्रोचन स्टडी की जा रही है। पिछले साल की तरह, पटाखों पर प्रतिबंध बना रहेगा। दिल्ली के अंदर वृक्षारोपण अभियान के तहत 75% पौधे लगाए जा चुके हैं, और 15 अक्टूबर से दूसरे चरण का आरंभ होगा।
ई-वेस्ट प्रदूषण को रोकने के लिए, होलंबी कलां में 20 एकड़ क्षेत्र में एक ई-वेस्ट पार्क विकसित किया जाएगा। जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्रेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान को लागू किया जाएगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट और एनसीआर राज्यों के साथ संवाद किया जाएगा।

