ग्रेटर नोएडा परी चौक के पास बीती रात ट्रक में अजगर सांप विकल आया जिसके बाद परिचालक तुरंत ट्रक छोडकर भाग खड़ा हुआ और रोड़ के किनारे जाकर खड़ा हुआ वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन टीम नहीं पहुंची तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस पहुंची और ट्रक से अजगर को हटाया गया उसके बाद सांप पास ही में खड़ी बाइक में घुस गया।
चौकी इंचार्ज ने बहादुरी के साथ अजगर को पकड़ा
अजगर को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज ने कड़ी मशक्कत की बहादुरी का साथ चौकी के इंचार्ज देवेंद्र राठी ने रस्सी से सांप को बांधा और एक कट्टे में उसका मुंह डालकर अजगर पर काबू पा लिया। हालांकि ये बहुत रिस्की था जब चौकी के इंचार्ज देवेंद्र राठी अजगर पर काबू पाने की कोशिश में जुटे थे तब उनसे वहां मौजूद अन्य सिपाही इंचार्ज कह रहे थे साहब पीछे हट जाइए नहीं तो आपकी जान भी जा सकती है लेकिन जाबाजी के साथ इंचार्ज ने सांप को पकडकर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें : Greater Noida: ट्विन टावर के नतीजे के बाद भी नहीं सुधर रहे सुपरटेक बिल्डर
चौकी इंचार्ज की बहादुरी को लेकर लोगों ने बजाईं तालियां
चौकी इंचार्ज की इस बहादुरी से वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। नोएडा पुलिस की ये जाबाज़ी वाकई काबिलियत तारीफ है कि अपराध खत्म करने के साथ साथ पुलिस की टीम ने इस तरह से बड़ा रिस्की काम जोश के साथ अपनी जान की बिना परवाह किए अजगर पर काबू पाया।

