न्यू नोएडा (New Noida) अभी बसना शुरू भी नहीं हुआ लेकिन बिल्डरों का बोलबाला इतना है कि लगातार फ्रॉड शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा में उत्तम स्टील एवं एसोसिएट और अंसल हाईटेक टाउनशिप बिल्डर के प्रोजेक्ट को सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर अपने नाम से बेच रहा है। यह पूरा फ्रॉड न्यू नोएडा (New Noida) की नाम पर किया जा रहा है।
New Noida के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दादरी तहसील के कई गांवों में अवैध रूप से जमीनों पर प्रोजेक्ट बनाने का दावा करने वाले भूमाफिया सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने सर्वोत्तम बिल्डर से सभी बॉयर्स को सावधान रहने तथा उनके प्रोजेक्ट में पैसा न लगाने की सलाह दी है। सर्वोत्तम बिल्डर कह रहा है कि यह पूरा प्रोजेक्ट न्यू नोएडा (New Noida) में बसा हुआ है करीब 5000 खरीददारों को इसमें घर मिलना है लेकिन खुलासा तब हुआ जब एक निवेशक ने यूपी रेरा दफ्तर में कॉल करके जानकारी मांगी ।अब यूपी रेरा ने इस प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को सावधान रहने की बात कही है साथ ही तीनों बिल्डरों ने अपराधी वाली अपनी हरकतें की है।
यूपी रेरा ने निवेशकों को दी चेतावनी
जांच में यह सामने आया है की सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर इस प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा (New Noida) में बताकर बेच रहा है जबकि अभी न्यू नोएडा (New Noida) का क्षेत्र नहीं है। इससे बड़ा खुलासा यह हुआ कि यह पूरा प्रोजेक्ट सर्वोत्तम ग्रुप का है ही नहीं प्रोजेक्ट उत्तम स्टील एवं एसोसिएट और अंसल बिल्डर का है जिसको सर्वोत्तम बिल्डर अपना प्रोजेक्ट बता कर बेच रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट को सर्वोत्तम बिल्डर ने खरीदा नहीं और इसकी अनुमति यूपी रेरा से भी नहीं ली गई है अगर ऐसा होता तो यूपी रेरा के पंजीकरण संख्या में अपना नाम शामिल करना होता ,लेकिन बिल्डर ने ऐसा कुछ नहीं किया इससे साफ तौर पर यह पता चलता है कि यह एक बड़ी धोखाधड़ी है।
करीब 5000 लोगों को सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर इस प्रोजेक्ट में घर बेचने वाला था। लेकिन उससे पहले ही यूपी रेरा ने निवेशको को चेतावनी दे दी है । साथ ही तीनों बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के दौरान है एक बड़ी बात पता चली है कि सुशांत मेगा पॉलिस प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा में स्थित बोड़ाकी ,रामगढ़ और जीटी रोड के बीच बसी हुई है, जबकि सर्वोत्तम बिल्डर को इसको परी चौक के पास कहकर बेचने का प्रयास कर रहा है इस तरीके से यह साफ हो जाता है कि बिल्डर की मंशा ठीक नहीं है परी चौक और प्रोजेक्ट के बीच में करीब 9 से 10 किलोमीटर का फर्क है बताया जा रहा है कि अगर इस मामले में कोई निवेशक पुलिस में शिकायत करेगा तो कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा इसमें तीनों बिल्डर सर्वोत्तम वर्ल्ड उत्तम स्टील एवं एसोसिएट और अंसल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी रेरा के प्रवक्ता ने कही ये बातें
यूपी रेरा के प्रवक्ता रितेश सिंह ने बताया कि एक निवेशक ने दफ्तर में कॉल करके बताया कि सर्वोत्तम वर्ल्ड बिल्डर सर्वोत्तम मेगापॉलिस प्रोजेक्ट का प्रचार कर रहा है वैसे तो निदेशक ने यह पूछने के लिए फोन किया था कि इस प्रोजेक्ट का बिल्डर पर कोई बकाया तो नहीं है लेकिन जांच की गई तो सब हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।

