आईपीएल के दूसरे फेज के शुरु होने से पहले बेन स्टोक्स के बाहर होने से राजस्थान रॉयल्स टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दे, बेम से पहले टीम के दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बलटर पहले ही राजस्थान रॉयल्स से हट गए है। बताते चले , बेन स्टोक्स ने पिछले महीने क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। बताया जा रहा है फिलहाल स्टोक्स अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे है।
जिसके बाद अब स्टोक्स आईपीएल के दूसरे में चरण में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा नही होंगे। 19 सितंबर से आईपीएल के बाकी बचे शुरू होने वाले हैं। हालांकि उससे पहले राजस्थान रॉयल्स को दोहरा झटका लगा है।

