IND VS AUS 3rd ODI : ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 27 सितंबर को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आमने सामने होगी। बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज जीत के साथ ही भारत ने अपनी विश्व कप की तैयारी का संदेश सभी टीमों को दे दिया है। तीसरे वन डे से भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलगी। जिसमें विराट कोहली सहित प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी होगी।
आखिरी मुकाबले में होंगे कई प्रयोग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले 2 मैचों में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में टीम ने पहले मैच में 5 विकेट से और दूसरे मैच में 99 रनों से जीत दर्ज की। इस सीरीज़ के शुरुआती 2 मैचों के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी राहत की बात थी, वह सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर का फॉर्म। ये दोनों खिलाडी अब अपने रंग में लौट आए है जो कि विश्व कप से पहले भारत के लिए खुशखबरी है।
यह भी पढ़ें: राजकोट में खेला जाएगा सीरीज का अंतिम और आखिरी मुकाबला, यहां फ्री में उठाए मैच का लुत्फ
इस सीरीज में अजय बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबले में प्रयोग करने का मौका है। इसलिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है, उनकी जगह पर कप्तान रोहित शर्मा शामिल हो सकते हैं। वहीं रुतुराज गायकवाड़ की जगह पर विराट कोहली का प्लेइंग 11 में आना तय माना जा रहा है।
हार्दिक, अश्विन को मौका
तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अन्य बदलाव की बात करें तो शार्दुल ठाकुर की जगह पर हार्दिक पांड्या खेल सकते हैं। वहीं अक्षर पटेल के अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण रविचंद्रन अश्विन को एक और मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा, वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप यादव को शायद इस मैच की प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं मिल सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11 :
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

