सीएम योगी को मुख्यमंत्री बने हुए 7 साल का समय पूरा हो चुका है और यूपी कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी काफी सक्रिय रहते हैं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के सभी 75 जिलों में तैनात कमिश्नर और थाना अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और हाल ही में ग्रेटर नोएडा में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित हुए ट्रेड शो और मोटोजीपी की सफलता को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह की जमकर तारीफ की।
सीएम योगी ने सीपी लक्ष्मी सिंह की तारीफ की
गौतम बुद्ध नगर में UP International Trade Show और Moto GP Bharat अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए और दोनों कार्यक्रमों में दुनिया भर के कई दिग्गज लोग पहुंचे और गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने दोनों आयोजनों में सही रूप से व्यवस्था बनवाकर सफलतापूर्वक आयोजनों को संपन्न करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई इसको लेकर सीएम योगी ने मीटिंग के दौरान लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रमों का सफल आयोजन करवाने को लेकर जमकर तारीफ की।
ये भी पढ़ें : Noida : कूरियर के नाम पर हो रही ठगी, हो जाए सावधान
सीपी लक्ष्मी सिंह ने यूपी में सफलपूर्वक आयोजन बनाने के लिए सीएम योगी को पेश की प्रेजेंटेशन
मीटिंग के दौरान सीपी लक्ष्मी सिंह ने दोनों आयोजनों की एक प्रेजेंटेशन भी सीएम योगी को वर्चुअली पेश की की जिसमें नोएडा में हुए दोनों आयोजनों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की एक रूपरेखा बताई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेजेंटेशन देखकर सीपी लक्ष्मी सिंह से कहा कि इस प्रेजेंटेशन की एक सॉफ्ट कॉपी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भेज दी जाए जिससे आने वाले समय में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।
बैठक में शामिल हुए यूपी के 75 जिलों के ढाई हजार पुलिस अधिकारी
सीएम योगी द्वारा यूपी के सभी 75 जिलों में तैनात कमिश्नर और थाना अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर करीब ढाई हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए जिसमें उत्तर प्रदेश के 1579 थानेदार, 438 डिप्टी एसपी, और प्रदेश के अंतर्गत आने वाले रेलवे के सभी 65 थाने शामिल हुए।
सीएम ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के 75 जिलों के पुलिस कमिश्नर, थाना अध्यक्षों से कहा कि हमें यूपी प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है, अपराध मुक्त बनाना है त ऐसे में अगर जनता के साथ किसी भी दुर्व्यवहार अस्वीकार्य होगा और ऐसे करने वाले पुलिस कमिश्नर और थाना अध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

