Parliament Controversy : संसद के अंदर बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर टिप्पणी करने के बाद हुए विवाद पर चुप्पी बनाए रखने के बाद भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने कहा कि स्पीकर ओम बिड़ला इस पर गौर करेंगे और इस मामले पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उनकी यह प्रतिक्रिया संसदीय चर्चा के दौरान उनकी टिप्पणी के बाद हुए राजनीतिक तूफान के बाद आई है। बता दें कि बीते दिनों बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने बसपा के सांसद दानिश अली (Danish Ali) के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद देश भर में संसद में हुए इस घटना ने विवाद पैदा कर दिया था।
बसपा सांसद ने पहले कहा था कि दुर्व्यवहार के बाद वह रात भर सो नहीं पाए और अगर बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह संसद छोड़ देंगे और उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार की आलोचना की थी।
दानिश अली (Danish Ali) की टिप्पणी तब आई जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला से बसपा सांसद के कथित ‘अशोभनीय’ आचरण की जांच की मांग की जिसके कारण बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने लोकसभा में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया होगा।
निशिकांत दुबे ने लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखे अपने पत्र में कहा तथ्य यह है कि रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के पूरे भाषण के दौरान दानिश अली (Danish Ali) ने ‘रनिंग कमेंट्री’ की और रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के लिए बाधा उत्पन्न करने और उन्हें ‘अपना धैर्य खोने’ के लिए उकसाने के उद्देश्य से सभी के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ भी की।
बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) ने आज लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखे अपने पत्र में दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसमें आरोप लगाया गया कि उनका कदम एक सांसद के रूप में विशेषाधिकार का उल्लंघन है और भाजपा सांसद की ‘अप्रिय टिप्पणी’ के दावे के बाद सबूत मांगा। अगर निस्घिकान्त दुबे जो कह रहे हैं वह सच है तो उसका एक वीडियो होना चाहिए।

